कोटमी बाजार में सरे-आम गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े लूट को दिया अंजाम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 मई 2026: जिले के कोटमी बाजार में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेखौफ लुटेरों ने सरेआम गोली मारकर व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या कर दी और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोनी कोटमी बाजार में अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो-तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने प्रदीप सोनी को गोली मार दी। गोली लगते ही प्रदीप जमीन पर गिर पड़े। आरोपी दुकान से सामान लूटकर भाग निकले।
घटना के मुख्य बिंदु:
- स्थान: कोटमी साप्ताहिक बाजार,
- मृतक: प्रदीप सोनी, व्यापारी
- समय: शुक्रवार शाम के समय
- वारदात: गोली मारकर हत्या, नकदी व सामान की लूट
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप सोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे कोटमी बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने शव को रोड पर रख कर पेंड्रा में चक्का जाम कर घटना का विरोध जताया। सूचना मिलते ही एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
