मांट; मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की बालिका के साथ जबरन किया गया दुष्कर्म

मांट (मथुरा), दिनांक- 08/may/2026

मांट (मथुरा): क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक रूहानी वारदात सामने आई है। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम (7 मई) को एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उस समय दरिंदगी की गई, जब उसके पिता उसे घर पर अकेला छोड़ शादी में गए हुए थे।​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को घर में अकेला देख एक गाँव का युवक किशोरी को बाइक पर बिठा के खेत की तरफ ले गया। उसे जबरन खेत पर बनी एक कोठरी में ले गया उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।मांट थाना प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि “मामला बेहद गंभीर है। पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही वह आरोपी सलाखों के पीछे होगा।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x