पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित

पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना के द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में चयनित 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

आज दिनांक 30.05.2026 को पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 में चयनित 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों में 05 महिलाएं एवं 09 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें विधिवत नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना (भा.पु.से.) द्वारा नव नियुक्त आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और समर्पण का दायित्व है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी तथा पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि वर्तमान समय में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर उन्हें त्वरित सहायता एवं न्याय उपलब्ध कराना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने नव नियुक्त आरक्षकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने आचरण, कार्यशैली एवं व्यवहार से जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात अभ्यर्थियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखा गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, श्री रविकांत शुक्ला रक्षित निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय-पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुरैना पुलिस परिवार में सम्मिलित हुए सभी नव नियुक्त आरक्षकों को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण पुलिस जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x