

हाथरस हसायन। कस्बा में शुक्रवार की शाम को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और भगवान परशुराम के छवि चित्र की आरती उतारी गई।किशन के प्राचीन मंदिर दाऊजी महाराज व रेवती मैया से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए यहीं पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्ति में सराबोर कर दिया। धीरज पांडेय, नरेंद्र शर्मा, मुनीश्वर उपाध्याय, अंकुर शर्मा, कैलाश पंडित, दिनेशचंद्र शर्मा, लालो उपाध्याय, आकाश दीक्षित, जगत भारद्वाज, राहुल भारद्वाज आदि मौजूद थे।शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कस्बा के बाण अब्दुलहईपुर मार्ग

