बुरहानपुर में सेवा की मिसाल: सड़क पर बिखरे मक्के को समेटने में अर्चना दीदी ने किसान की की मदद

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश), दिनांक — 07 मई 2026

आज बुरहानपुर में सेवा और संवेदना की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। माँ ताप्ती नदी ब्रिज पर एक किसान की चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक मक्का सड़क पर बिखर गया। तेज धूप और तेज़ रफ्तार से गुजरते वाहनों के बीच किसान अपनी मेहनत को समेटने के लिए संघर्ष करता नजर आया।इसी दौरान वहां से गुजर रही अर्चना दीदी की नजर उस किसान पर पड़ी। स्थिति को समझते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना किसी औपचारिकता के खुद ही किसान की मदद में जुट गईं।अर्चना दीदी को मदद करते देख उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। सभी ने मिलकर सड़क पर बिखरे मक्के को समेटने में किसान की मदद की। कुछ ही देर में वहां सहयोग और मानवीय संवेदना का माहौल बन गया।इस घटना ने यह संदेश दिया कि जब राजनीति सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ती है, तभी वह समाज के लिए सार्थक बनती है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x