८/५/२०२६

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
तिंदवारी // बांदातिंदवारी नगर पंचायत के वार्ड 01 के सभासद विक्रमादित्य व समाज सेवी राजेंद्र द्विवेदी द्वारा करीब एक दर्जन ग्रामीणों के साथ दिया प्रार्थना पत्र।आज के प्रार्थना पत्र में अधिशाषी अभियंता को सूचित करते हुए बताया गया है नगर पंचायत के कान्हा पशु आश्रय स्थल एवं अंत्येष्टि स्थल से जुड़ा हुआ काशी तालाब माफियाओं का शिकार हो रहा है।इस समय काशी तालाब में दबंगो की निगाहें लगी होने के चलते पूरा तालाब दुख चुका है जिससे न तो जानवरों आदि के लिए न तो पानी बचा है न ही अंत्येष्टि के बाद शुद्धता किए जाने व नहाने के किए पानी नहीं होने से भरी दिक्कतें आ रही है।इसी के चलते समाज सेवी राजेंद्र द्विवेदी ने वार्ड 01 के सभासद एवं दर्जनों पीड़ितों के साथ नगर पंचायत तिंदवारी में दिए गए प्रार्थना पत्र और जारी किए गए लोकेशन सहित वीडियो में तालाब और शंकर नगर दलित बस्ती की हकीकत दिखाते हुए प्रशासन से काशी तालाब की मुक्त करते हुए पर्याप्त पानी भराई जाने व दलित बस्ती शंकर नगर की सड़कों की स्थित में सुधार कराए जाने की अपील के साथ प्रार्थना पत्र दिया गया।
