हाईस्कूल मान्यता मिलने पर विद्यालय में खुशी की लहर

हाथरस। पुरदिलनगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यालय को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कक्षा 10 (हाईस्कूल) तक की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने बताया कि इस मान्यता के प्राप्त होने से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सकेगी। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी ने इस सफलता का श्रेय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों, आचार्य-आचायाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य एवं बंटी आर्य के विशेष सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सका। उन्होंने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, अनुशासित वातावरण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मान्यता प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। साथ ही विद्यालय के आचार्यगण – राजन सिंह, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, कमलकान्त आर्य, राहुल, प्रवीण, दिनेश, बेबी रानी, प्रियंका, नीरज, शकुंतला, शिवानी, विवेक, यामिनी आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x