
शुक्रवार को कस्बा राया क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले 84 कोष परिक्रमा मार्ग पर नगर पंचायत की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जमकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।नगर पंचायत प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि ब्रज चौरासी कोस मार्ग पर कुछ दुकानदारों ने अस्थाई रूप से अवैध कब्जे कर रखे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व में कई बार अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब लोगों के कान पर जूं नहीं रेंगी, तो शनिवार सुबह अधिशासी अधिकारी (EO) के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर सड़क पर उतर आई।सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए पक्के चबूतरे, टीनशेड और रखे हुए खोखों को टीम ने ध्वस्त कर दिया।विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे। हालांकि, प्रशासन की सख्ती देख किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई।सड़क घेरकर रखे गए सामान को नगर पंचायत ने जब्त कर लिया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी।नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि ब्रज चौरासी कोस मार्ग की महत्ता धार्मिक रूप से अत्यधिक है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहाँ परिक्रमा करने आते हैं। अतिक्रमण की वजह से मार्ग संकरा हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस मार्ग को पूरी तरह साफ सुथरा और चौड़ा बनाया जाएगा।”अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी सूरत में सरकारी जमीन और परिक्रमा मार्ग पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग दोबारा कब्जा करेंगे, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
