सराय कोलयार्ड में भक्ति और सेवा का संगम, सुंदर कांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन, अडानी ग्रुप एसीसी और न्यू मदरसा के सौजन्य से हुआ समारोह, 500 से अधिक शिष्यों ने ग्रहण किया प्रसाद

नैतिक भारत न्यूज़

दिनांक31/05/2026

सिंगरौली। जिले के सरई कोलयार्ड परिसर में मंगलवार को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। अदानी ग्रुप एसीसी सीमेंट एवं न्यू सतनाम ट्रांसपोर्ट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कोलयार्ड कर्मियों, वाहन चालकों, स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। ढोलक, मंजीरे और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बजरंगबली के जयकारों से पंडाल गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, हलवा एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में लगभग 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि कंपनी के अधिकारी एवं न्यू सतनाम ट्रांसपोर्ट के संचालक स्वयं पंगत में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसते नजर आए, जिससे सेवा भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि कंपनियों द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाना समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंपनी प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट संचालकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।धार्मिक आस्था और जनसेवा के इस आयोजन ने सरई क्षेत्र में सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x