रेज़्यूमे ने भूमि विवाद की मर्कज़ का मकबरा ही स्टूडियो स्टूडियो में पाया
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने“टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज तहसील मंझनपुर की ग्राम पाता में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
जिलाधिकारी ने भूमि से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुना तथा उप जिलाधिकारी आकाश सिंह को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता अली रजा की शिकायत पर आराजी संख्या 1430 मि0 की मौके पर पैमाइस कर भूमि चिन्हित किया तथा विपक्षी को अवैध हस्तक्षेप करने से मना कर दिया।
शिकायतकर्ता बिटोला देवी ने आराजी संख्या 1430 मि0 में भूमि बैनामा से क्रय की थी, किंतु इसी आराजी संख्या में शत्रु संपत्ति के लिए रिक्त भूमि पर शिकायतकर्ता द्वारा निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा था। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता को अवगत कराया कि धारा 116 का वाद योजित करके अनुतोष प्राप्त करें।

ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी
